गूगल ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया, हुई आलोचना तो मांगी माफी, कहा - यह टेक्निकल गलती है

By: Pinki Fri, 04 June 2021 11:04:49

गूगल ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया, हुई आलोचना तो मांगी माफी, कहा - यह टेक्निकल गलती है

गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने भारतीयों से माफी मांगी है दरअसल, गूगल के सर्च इंजन ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया था। गूगल पर जब भी कोई यूजर ‘ugliest language in India’ (भारत की सबसे भद्दी भाषा) सर्च करता था तो जवाब में ‘कन्नड़ भाषा’ लिखा आता था। इसको लेकर कर्नाटक सरकार ने गूगल कंपनी को नोटिस देने की भी बात कही थी। इसके साथ ही गूगल को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। बढ़ते विवाद के चलते गुरुवार को गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने बयान देकर भारतीयों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टेक्निकल गलती है। यह कंपनी की अपनी कोई सोच नहीं है। गूगल इंडिया के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि सर्च हमेशा ही सच नहीं होता है। कई बार इंटरनेट पर सवाल करने पर चौंकाने वाले जवाब सामने आ सकते हैं। हम जानते हैं कि यह अच्छा नहीं है। हालांकि इनको लेकर जब भी हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम विशेष ध्यान देते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं।

गूगल इंडिया के एक प्रवक्ता ने ने कहा कि साथ ही हम अपने एल्गोरिद्म में भी लगातार सुधार करते हैं। हालांकि इसमें गूगल की अपनी कोई राय नहीं होती है। इस गलतफहमी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर हम सभी से माफी मांगते हैं।

2500 साल पुरानी कन्नड़ भाषा का अपना एक अलग इतिहास

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और बेंगलुरु मध्य से भाजपा सांसद पीसी मोहन समेत कई नेताओं ने गूगल की इस हरकत की आलोचना की थी। कर्नाटक के मंत्री अरविंद लिंबावली ने कहा कि करीब 2500 साल पहले अस्तित्व में आई कन्नड़ भाषा का अपना एक अलग इतिहास है। कन्नड़ भाषा कन्नड़ लोगों का गौरव है। अब यदि गूगल इसे सबसे भद्दी भाषा कहता है, तो यह इस गौरव को कलंकित करने की कोशिश है।

ये भी पढ़े :

# पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर बड़े बदलाव के आसार, TMC के संपर्क में BJP के 33 विधायक

# जोधपुर : कोविड के साथ अब ब्लैक फंगस का भी कहर, दोनों मामले में गई मरीज की जान

# मध्य प्रदेश में घटता संक्रमण, किसी भी जिले की पॉजिटिविटी दर 5% से अधिक नहीं

# MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 12 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को पहले लगेगा कोरोना का टीका

# देश में लगातार चौथे दिन मिले 1.50 लाख से कम मरीज, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए; एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर हुई 16.31 लाख

# दौसा : महिला का अर्धनग्न फोटो-वीडियो बना सालों तक दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी हुआ गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com